khabar abhi tak

रहस्यमय ढंग से सोने का हार घर से गायब !


जबलपुर।
न्यू ग्रीन सिटी में किराए के मकान में अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ रह रहे एक युवक का सोने का हार रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। युवक ने पूछताछ के बाद आखिरकार मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि सिहोरा के महगवां गांव में रहने वाले दया यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मौजूदा हालात में महेन्द्र कोष्टा का मकान न्यू ग्रीन सिटी चौक के पास रहकर प्राईवेट कार्य करता है। 2 सितंबर को अपने घर ग्राम महगवां से एक पुराना हार ठीक करवाने के लिये जबलपुर अपने किराये के मकान में थैले में रखकर लाया था। उसने अपने किराये के मकान में रख दिया था। मकान मे वह और उसका बड़ा भाई विवेक यादव, मित्र कपिल पटेल, भांजा अभिषेक, अनुराग पटेल उसकी बहन अकांक्षा पटेल सभी लोग एक ही मकान में रहते हैं। अनुराग पटेल दिन मे कमरे में रहता है, क्यों कि वह रात में नौकरी करता है। हम सभी लोग दिन में जाब करते है। 22 सितंबर की शाम लगभग 19.30 बजे उसने अपने थैले में हार को चैक किया। थैले में हार नही था। हार के बारे में साथ के सभी लोगों से पूछा, तो सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की थी। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak