जवान बेटे का शव देखकर पिता की को आया हार्ट अटैक, सड़क हादसे में गई थी जान, पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम

दतिया। एमपी के दतिया में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पिता ने जब उसका शव देखा तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी भी जान चली गई। दोनों का एक साथ पोस्टमॉर्टम किया गया। जिले के सेथरी गांव में हुए घटनाक्रम से मातम छा गया, जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। 

                      खबर है कि सेथरी गांव में रहने वाले  आनंदपाल बघेल उम्र 24 वर्ष मुंबई में ट्रक चलाते थे। 5 सितंबर को मुंबई में ही उसका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे 10 सितंबर को ग्वालियर लाए, जहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बीती दोपहर इलाज के दौरान आनंदपाल मौत हो गई। आनंदपाल का शव जब उसके गांव पहुंचा तो पूरा माहौल मातम में बदल गया। पिता रामबरन बघेल उम्र 45 साल अपने इकलौते बेटे का शव देखकर सदमे में आ गए। उन्हें हार्ट अटैक आ गया। गांव वाले उन्हें तुरंत इंदरगढ़ अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता व पुत्र की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। 

पिता-पुत्र के शव का एक साथ हुआ पोस्टमॉर्टम

एक ही परिवार से पहले बेटा और फिर पिता की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। हर किसी का आंखें नम हो गईं। लोग परिवार को ढांढस बंधाते रहे। इधर थरेट थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post