khabar abhi tak

चोर गिरोह बेनकाब : लग्जरी कार से करते थे रैकी, पिकअप से ढोते थे चोरी का माल, 7 पकड़ाए


जबलपुर।
कटंगी के बेलखाड़ू चौकी पुलिस ने एक चोर गिरोह को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दल अन्य फरार दो आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार से रैकी करते थे और मौका मिलते चोरी करके माल पिकअप से ढो लेते थे।

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर बेलखाड़ू चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने गैस गोदाम से सिलंेडर चोरी करने के मामले में छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने संतोष यादव, साहिल बर्मन, दीपक साहू, राहुल चौधरी, नरेंद्र रजक, सोनू कुशवाहा और मोनू कुशवाहा को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रसोई गैस के भरे 60 सिलेंडर सहित लग्जरी कार और पिकअप वाहन जब्त किया। 



पुलिस ने बताया कि 8 मई को एचपी गैस गोदाम के प्रभारी रामराज घुर्रक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गोदाम से अज्ञात चोरों ने 160 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए है। पुसिल ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए प्राथमिक जांच में पाया कि गोदाम के पास किसी छोटे वाहन के टायरों के निशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलखाडू चौकी और कटंगी थाना की पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी करने स्वीकार किया। गोदाम से चोरी हुए 160 सिलेंडरों में अभी 100 सिलेंडर मिसिंग हैं, जिनकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरों ने कुछ सिलेंडर आमजन को बेचना भी बताया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak