khabar abhi tak

दूधी नदी में फंसे 7 लोगों का रेस्क्यू,देखते-देखते ही बढ़ गया नदी का जलस्तर, टापू पर फंस गए थे 2 महिलाएं, 5 पुरुष

 

नरसिंहपुर। साईंखेड़ा क्षेत्र में आज दोपहर तीन बजे एक बड़ी घटना सामने आई। दूधी नदी का जलस्तर अचानक बढऩे से तूमडा गांव के पास नदी के बीच बने टापू पर दो महिलाएं और पांच पुरुष फंस गए।
                                होमगार्ड के जवानों और ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बचाए गए लोगों में सुमन बाई, रज्जन बाई, सुम्मा, विनोद, बृजेश, मुन्ना व आशीष शामिल हैं। जिले में इस साल अब तक 51 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौके पर तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी प्रकाश पाठक और होमगार्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। झिकोली नर्मदा घाट से इलेक्ट्रिक नाव और बड़ी नाव मंगवाई गई। राजस्व विभागए पुलिस विभाग और होमगार्ड की टीम ने मिलकर यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak