दो लोग पकड़े गए-
पुलिस ने ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। पुलिस ने उसके घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जांच में राहुल आंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा व बैंक लेनदेन से कई अहम सुराग मिले हैं। इनसे बड़े सप्लायर और खरीदारों के बीच सौदों की जानकारी सामने आई है। पुलिस को उसके खातों में बेहिसाब रकम के लेनदेन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी मिले हैं।
राजनीतिक संरक्षण के लगे आरोप-
राहुल आंजना पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि भी है। कार्रवाई के बाद उसके बड़े नेताओं के साथ खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते ही यह कारोबार फल-फूल रहा था।
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, कानून सबके लिए एक है-
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल का क्यों न हो। कानून अपना काम कड़ाई से कर रहा है।