khabar abhi tak

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी सट्टा बाजार की नजर, 14 को दोनों टीमें होंगी आमने-सामने

जोधपुर. राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार देश में एक प्रमुख सट्टा बाजार के रूप में जाना जाता है, जहां विभिन्न चुनावों में जीत और हार पर बोली लगाई जाती है. फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने खेल प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. राजस्थान के छोटे से हेरिटेज मार्केट में होने वाले क्रिकेट और चुनावों के अनौपचारिक सट्टे को लेकर चर्चाएं हमेशा सुर्खियों में रहती है. यह बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से लेकर स्थानीय निकाय चुनावों तक पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाता है. चुनाव के समय, कस्बे के मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ जमा होती है और देर रात तक सट्टा बाजार सक्रिय रहता है.

इस सट्टा बाजार की विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से जुबानी और आपसी विश्वास पर आधारित है. लगभग 20 लोग इस सट्टे का आयोजन करते हैं, जबकि अन्य सट्टा लगाने वाले होते हैं. इस कारोबार में दलाल, सट्टा लगाने वाले और पैसा लगाने वाले तीन मुख्य पक्ष होते हैं. फलौदी के बाजार का सट्टा आंकलन आमतौर पर बहुत सटीक होता है. कल जब भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच एशिया कप में होने वाला है. देखिए फलौदी का यह सट्टा बाजार इस मुकाबले को लेकर क्या कहता है.

एशिया कप पर सट्टा बाजार का अंदाजा

आपको बता दें कि फलोदी में अब कोई सट्टा बाजार नहीं है और जो कुछ भी होता है वह सिर्फ अंदरूनी स्तर पर ही होता है. अब रही बात भारत और पाकिस्तान के मैच की तो जो कल मैच होने वाला है, वह एक हाई वोल्टेज ड्रामा है, जिसका इंतजार पूरा विश्व कर रहा है. यहां जो बुकी हैं, उनके हिसाब से भारत के भाव 38-40 पैसे चल रहे हैं. इसका सीधा मतलब है कि भारत की जीत के आसार पाकिस्तान से ढाई गुना ज्यादा बताए जा रहे हैं. यानी अगर भारत पर दांव लगाया जाता है तो जीत की संभावना कहीं ज्यादा है, जबकि पाकिस्तान की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही है.

टॉस पर भी निर्भर करता है सट्टा बाजार

फलौदी के सट्टा बाजार का कुल मिलाकर माहौल यही है कि भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि सट्टा बाजार के ये भाव स्थिर नहीं हैं और टॉस होने के बाद इनमें बड़ा बदलाव देखा जा सकता है. फलोदीसट्टा बाजार के पुराने अनुभवी पंटरों के मुताबिक, टॉस किसके पक्ष में जाता है, यह पूरी बाजी को पलट सकता है. जिस टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, उसकी जीत की संभावनाएं अधिक बढ़ जाएंगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak