khabar abhi tak

' खंडेलवाल फर्नीचर ' ने किया था कब्जा, निगम ने 3 दिन का दिया अल्टीमेटम


जबलपुर।
नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को जोन क्रमांक 16 के तहत संपत्तियों की जांच की। इसमें रद्दी चौकी स्थित खंडेलवाल फर्नीचर की नपाई में और निर्माण की गई स्वीकृत संपत्ति में अंतर मिला। इस पर निगम अमले ने संस्था को तीन दिन अल्टीमेटम दिया है ताकि हकीकत सामने आ सके। 

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अंजू सिंह के राजस्व विभाग जांच दल द्वारा संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के मुख्य मार्ग की संपत्तियों की जांच  की। इसमें रद्दी चौकी के खण्डेलवाल फर्नीचर, सम्पति भवन स्वामी राजकुमार अशोक कुमार खण्डेलवाल के नाम से दर्ज है। इसका दल द्वारा मौक़े पर माप किया गया। माप में निर्मित क्षेत्रफल में अंतर पाया गया। भवन स्वामी द्वारा प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए तीन दिवस का समय चाहा गया। प्रपत्र प्रस्तुत होते ही अंतर राशि का डिमांड नोट प्रेषित किया जावेगा। दस्तावेज प्रेषित न किये जाने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती अंजू सिंह बताया कि अन्य वार्डों में भी जांच उपरांत क्षेत्रफल, उपयोग परिवर्तन दर्ज कर करारोपण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक देवनाथ राठौर, राजस्व निरीक्षक राजकुमार चौधरी, संजीत शर्मा एवं वसूली दल उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak