khabar abhi tak

बेटे को 13वीं मंजिल से फेंककर मां ने छलांग लगाई, गणेश पंडाल से 20 फीट दूर पड़ी थी लाशें

सूरत। गुजरात में सूरत के अलथाण इलाके में लूम्स फैक्ट्री मालिक की पत्नी ने 2 साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। महिला ने पहले अपने बेटे को 13वीं मंजिल से फेंका और उसके 12 सेकंड बाद खुद भी छलांग लगा दी। मां.बेटे की लाशें सोसाइटी में स्थापित गणेश पंडाल से सिर्फ 20 फीट की दूरी पर पड़ी थीं।

                               पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि पूजा घर से ब्लाउज का पीस लेकर निकली थी। सुसाइड से पहले का भी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें मां-बेटे लिफ्ट में जाते हुए दिखाई दिए। पूजा सोसायटी में पहले महिला टेलर के घर पहुंची है। लेकिन घर में किसी के न होने के चलते वह वहीं से 13वीं मंजिल पर जा पहुंची है। यहां से उसने 2 साल के बेटे कृषिव को फेंका फिर खुद भी छलांग लगाई। गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी के एक व्यक्ति ने बाहर आकर देखा तो दोनों की लाशें पड़ी हुई थीं। सोसायटी के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि जमीन पर गिरते ही मां-बेटे की मौत हो गई थी। 

लूम्स का कारखाना चलाते हैं विलेश

अलथाण पुलिस का कहना है कि विलेशकुमार पटेल 30 वर्षीय पत्नी पूजा और 2 साल के बेटे कृषिव के साथ मार्तंड हिल्स बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रहते थे। विलेशकुमार लूम्स का कारखाना चलाते हैं। परिवार सुखी जीवन जी रहा था। इसलिए पूजा के इस कदम से हर कोई हैरान है। हालांकि पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak