khabar abhi tak

दशहरे से पहले इन कर्मचारियों को मिलेगा भारी-भरकम बोनस, अकाउंट में आएंगे 1.03 लाख

 
नई दिल्ली. रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने के ऐलान के बाद अब देशभर के कोयला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने दशहरे से पहले अपने कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। कंपनी प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच हुई लंबी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार कर्मचारियों को 1 लाख 3000 रुपये बोनस परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड (पीएलआर) के रूप में मिलेगा।

पिछले साल से ज्यादा मिला बोनस

पिछले साल कर्मचारियों को 93,750 रुपये बोनस दिया गया था। इस साल बोनस की राशि बढ़ाकर 1.03 लाख रुपये कर दी गई है। इसका सीधा लाभ कोल इंडिया के 2 लाख 23 हजार कर्मचारियों को मिलेगा।

कई घंटों की वार्ता के बाद बनी सहमति

बोनस राशि पर फैसला लेने के लिए देर रात तक बैठक चली। श्रमिक यूनियन लगातार यह मांग कर रही थी कि कर्मचारियों को महंगाई और बढ़ते कामकाज के दबाव को देखते हुए अधिक बोनस दिया जाए। आखिरकार प्रबंधन ने यूनियन की दलीलों को मानते हुए बोनस की राशि बढ़ाने पर सहमति जताई।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

त्योहारों से ठीक पहले बोनस की घोषणा होने से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। श्रमिक संगठनों का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और उनके परिवारों के लिए राहत लेकर आएगा। वहीं प्रबंधन का मानना है कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उत्पादन क्षमता पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

इन कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस बोनस से कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनमें बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआई, एमसीएल, एनसीएल और एसईसीएल शामिल हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड के कोयला कर्मियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा, जहां लगभग 800 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसमें अकेले बीसीसीएल को करीब 320 करोड़ और सीसीएल को 310 करोड़ मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak