625 बंदियों ने रखे उपवास, 25 महिला बंदी शामिल
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार नवरात्र शुरू होते ही भक्तिमय हो गया है। जेल के पूर्वी खंड में 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकियों के बीच मां दुर्गा की झलक दिखाई दे रही है। दुर्गा प्रतिमा सहित साज-सज्जा में जेल कर्मचारियों सहित बंदी शामिल हैं, जिन्होंने मोहक पंडाल तैयार करके अपने हुनर को तराशा है।
केन्द्रीय जेल के उप अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि केंद्रीय जेल में वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नौ दिन दुर्गा उपासना की जाती है। इसमें भक्ति संगीत सहित महिला मंडली मां की उपासना करती हैं। इस दौरान परंपरागत रूप से बंदियों को आहार दिया जाता है।
ज्योतिर्लिंग की प्रतिबिंब झांकियां
पूर्वी खंड में प्रवेश लेने के साथ ही दोनों किनारों पर गौ माता के साथ 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिबिंब झांकियां बनाई गई है। उसके आग दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है।
बंदियों ने रखे उपवास
जेल निरूद्ध 625 बंदियों ने नौ दिनों के उपवास रखे हैं। इनमें 25 महिला बंदी भी शामिल हैं। इन बंदियों को निर्जला व्रत रखने नहीं दिया गया है। बंदियों को दोनों समय फलाहर दिया जा रहा है। बीच-बीच में इनका चिकित्सीय परीक्षण भी किया जा रहा है।
