khabar abhi tak

दर्दनाक रेल हादसा : मालगाड़ी और डबल डेकर बस की टक्कर, 10 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

 
अटलाकोमुल्को.
मेक्सिको में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मालगाड़ी और एक डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना मेक्सिको सिटी से लगभग 130 किलोमीटर दूर अटलाकोमुल्को के एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों की संख्या 41 है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेक्सिको की सिविल डिफेंस एजेंसी ने इस दुर्घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने बताया कि मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और हादसे की जांच की जा रही है कि यह कैसे और क्यों हुआ।

बताया जा रहा है कि बस हेराडुरा डी प्लाटा लाइन से आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन, जो कैनेडियन पैसेफिक कनसास सिटी ऑफ मेक्सिको की थी, ने टक्कर के बाद भी रफ्तार में बिना रुके गुजर गई। बस कंपनी ने इस दुर्घटना पर कोई बयान देने से इनकार कर दिया है, लेकिन ट्रेन ऑपरेटर कंपनी ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

फिलहाल हादसे से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां साझा नहीं की गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास भारी ट्रैफिक था। बस धीरे-धीरे ट्रैफिक पार कर रही थी और जब वह ट्रैक के बीच में पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी ने बस को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे ने स्थानीय प्रशासन और जनता को झकझोर दिया है। जांच जारी है और यह देखा जा रहा है कि कहीं रेलवे क्रॉसिंग पर किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak