khabar abhi tak

दिल्ली में बड़ा हादसा : पंजाबी बस्ती में 4 मंजिला इमारत ढही, 14 लोग फंसे

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी बस्ती में मंगलवार 9 सितम्बर की तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार सुबह 2.52 बजे इस घटना की सूचना मिली। गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी सामने आई है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था। हादसे के बाद पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली फायर सर्विस की 5 गाडिय़ां मौके पर तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इमारत के मलबे में कई वाहन दब गए हैं। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटी हैं।

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारत की जर्जर स्थिति इसके ढहने का प्रमुख कारण हो सकती है। प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान मालिकों को दो महीने पहले ही बोला गया था कि बिल्डिंग को खाली कर दो, लेकिन इन लोगों ने बात नहीं मानी। रात को करीब 2.52 मिनट पर मैंने देखा कि बिल्डिंग हिल रही है। इसके बाद मैंने शोर मचाया और सभी को बताया कि बिल्डिंग गिरने वाली है। उसके बाद मैं खुद एक सेफ जगह पर जाकर खड़ा हुआ। एक महिला ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की टीमों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इमारत की स्थिति को लेकर शिकायतें दी गई थीं। रात को यह बिल्डिंग गिर गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak