khabar abhi tak

यहां हवन की आग में डाले जाते है दुर्लभ प्रजाति के कछुए, 10 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 कछुए बरामद..!

मंडला। मंडला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बिछिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दुर्लभ कछुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को खबर मिली थी कि दानीटोला स्थित एक घर में कुछ लोग दुर्लभ कछुए लाए है। जिनका उपयोग पूजन के बाद हवन में किया जाना था। जिसपर पुलिस ने दबिश देकर चार कछुए बरामद कर लिए।                                                     
                             पुलिस अधिकारियों के अनुसार दानीटोला जिला मंडला में कुछ लोग हवन-पूजन के लिए दुर्लभ किस्म के कछुओं का उपयोग करते है। इन कछुओं की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। जिसके चलते दस शिकारी  दो थैलों में चार कछुए लेकर पहुंचे। जिनका उपयोग हवन में किया जाता, इससे पहले पुलिस ने दबिश देकर दस लोगों को गिरफ्तार कर चार कछुओं को बचा लिया। इस दौरान वन विभाग की टीम के अधिकारी भी मौजूद रहे। तस्करों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में तस्कर- 

पुलिस ने तस्कर शंभू सोनी, रामेश्वर तिवारी, सुरेंद्र बर्मन, संपत कुशवाहा, राज बर्मन, दिनेश बंजारा, मुरली बंजारा, रामकुमार इनवाती, दिनेश यादव व झल्लूलाल रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उक्त कछुए कहां से लाए थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak