khabar abhi tak

दामाद ने सास और पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, पत्नी की मौत


घरेलु विवाद : ब्यूटी पार्लर में वारदात, दोनों अस्पताल पहुंचे, दामाद फरार

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित कुबेरनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें घरेलु विवाद पर दामाद ताव में आ गया और उसने पल भर में सास सहित पत्नी को पेट्रोल से नहला दिया और पल भर में आग के हवाले कर दिया। आग से जलती महिलाओं को आस-पड़ोसियों ने जैसे-तैसे बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पत्नी ने दम तोड़ दिया है।

यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे कुबेरनगर स्थित उषा ब्यूटी पार्लर में हुई। ब्यूटी पार्लर से धुआं और चीख.पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बताया है कि आरोपी पति अशोक बाबूभाई ने अपनी पत्नी जयाबेन और सास शोभनाबेन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जयाबेन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शोभनाबेन की हालत बेहद गंभीर है, वह सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

जयाबेन के भाई नीलेश धर्मदास ने सरदारनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन जयाबेन और जीजा अशोक की शादी पांच महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसके कारण जयाबेन अशोक का घर छोड़कर अपने माता-पिता के पास रहने लगी थी। जयाबेन अपनी मौसी उषाबेन खेराजमल रेढाणी के ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। नीलेश अपने चाचा की कार चलाकर गांधीनगर से अहमदाबाद आ रहा था, तभी उसके चाचा राजेशभाई का फोन आया। उन्होंने नीलेश को बताया कि उसके जीजा अशोक ने जया और शोभना पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak