khabar abhi tak

OMG : पत्नि की हत्या कर उसका दिल निकाल कर घूमता रहा पति

नई दिल्ली. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसका दिल निकाल लिया और उसे साथ लेकर घूमने लगा।

जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के बनकांडी इलाके में हुई। मृतक महिला का नाम दीपाली रॉय है। उसकी उम्र 45 साल है। रमेश रॉय और दीपाली रॉय मयनागुड़ी ब्लॉक के बनकांडी इलाके में रहते थे। स्थानीय निवासियों ने रमेश रॉय को अपनी पत्नी के कटे हुए और खून से लथपथ अंगों के साथ घूमते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद एक झोले में उसके शरीर के अंग भर लिए। इसके बाद वह इलाके में घर-घर जाकर पड़ोसियों को अपनी पत्नी के अंग दिखा रहा था। स्थानीय निवासी ने बताया, आज सुबह रमेश एक थैला लेकर घूम रहा था। वह एक घर में गया और थैले के अंदर से अपनी पत्नी का दिल दिखाया।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर मयनागुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रमेश रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। उसे उत्तर बंगाल के शिंगीमारी इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से काटा हुआ दिल (हार्ट) और हथियार बरामद किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak