khabar abhi tak

CBI की अनिल अंबानी के घर पर छापामारी, 2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली. उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह 7 बजे से ही सीबीआई की टीमें अनिल अंबानी के आवास और आरकॉम से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी कर रही हैं। यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में की जा रही है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। छापेमारी के दौरान अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी कंपनी और उसके प्रमोटरों से जुड़े दस्तावेज़ों और अन्य सबूतों की तलाशी ले रही है।

यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा लिए गए ऋण से जुड़ा है, जिसे चुकाने में कंपनी विफल रही और बाद में इसे धोखाधड़ी घोषित कर दिया गया। एसबीआई की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की और आज सुबह यह बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की।

गौरतलब है कि अनिल अंबानी की मुश्किलें हाल के दिनों में लगातार बढ़ी हैं। इससे पहले 1 अगस्त को ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य कथित 17,000 करोड़ के रुपये लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया था। अब सीबीआई की इस कार्रवाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak