शामिल हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय
जबलपुर। आगामी पर्व गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नवी तथा आने वाले अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जिला शांति समिति के सदस्यों एक बैठक ली गयी। बैठक में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार पर चर्चा करते हुये कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
शांति समिति की बैठक में नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव , अपर कलेक्टर मिशा सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी , एसडीएम, पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया, साबिर उस्मानी, कदीर सोनी, हाजी मकबूल अहमद रजवी, मो. ताहिर खान, रज़ा सराफ, मुकेश राठौर, मुबारक कादरी, नीरज परस्ते, प्रमोद पटेल, प्यारे साहब, मुकेश राठौर, शरण चौधरी मौजूद थे।
त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ आवारा पशुओं को हांका गैंग लगाकर मुख्य मार्गों से हटाने का सुझाव भी दिये। इस बार ईद मिलादुन्नबी 5 सितम्बर तथा अनंत चर्तुदशी 6 सितम्बर को है। अतः गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नवी पर्व को दृष्टिगत रखते हुये विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एैसे समय में यदि कोई अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रीय रहते है, जो जुलूस आदि के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, एैसे लोगो पर सतत निगाह रखी जायेगी।