khabar abhi tak

शिक्षकों पर कसा शिकंजा, ई-अटेंडेंस से लगी हाजिरी, डीईओ को दिया निर्देश


1 जुलाई से प्रदेश के स्कूलों में ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। नई व्यवस्था के मुताबिक़ शिक्षकों को स्कूल पहुंचने पर एप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज करानी है।

भोपाल/जबलपुर। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेशभर के स्कूलों के प्राचार्य के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में भोपाल से लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से सभी जिलों के जिला शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए नई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। पत्र में कहा गया है कि, हमारे शिक्षक ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म पर प्राचार्य और प्रधान अध्यापकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करेंगे। दरअसल, इस व्यवस्था को लागू किये जाने के बाद सरकार ने इसकी मॉनिटरिंग भी की थी। इस दौरान सामने आया था कि, प्राचार्य और प्रधान अध्यापक ई-अटेंडेंस से अपनी उपस्तिथि दर्ज नहीं कर रहे है। लिहाजा अब शासन की तरफ से इसे प्राचार्य और प्रधानाचार्यों के लिए भी अनिवार्य कर दिया है।

- मध्यप्रदेश में सभी स्कूलों में ई-अटेंडेंस अनिवार्य

- प्राचार्य और प्रधानाध्यापक को अब सेल्फी से हाजिरी

- शिक्षकों का ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम पर विरोध जारी


गौरतलब है कि, पिछले महीने की शुरुआत, यानि 1 जुलाई से प्रदेश के स्कूलों में ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। नई व्यवस्था के मुताबिक़ शिक्षकों को स्कूल पहुंचने पर एप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज करानी है। इसमें स्कूल से सेल्फी लेकर उसे अपलोड करना हैं। इसी तरह छुट्टी के समय भी सेल्फी लेकर उसे अपलोड करना है। अब छुट्टी के आवेदन भी ऑनलाइन होंगे। इसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak