khabar abhi tak

ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंचे रेल अफसर, भिंड निवासी था रेलकर्मी

बबीना. भोपाल से झांसी की ओर आ रही केरला एक्सप्रेस की चपेट में आने से आज बबीना रेल यार्ड में मंगलवार 10 मार्च की सुबह ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैकमैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही रेल अधिकारी, परिजन व जीआरपी मौके पर पहुंच गये हैं. मृतक रेल कर्मचारी मध्य प्रदेश के भिंड का निवासी है.

बताया जाता कि  ट्रैकमैन भिंड निवासी अतुल (28) पुत्र राजेश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची बबीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह राजेश बबीना यार्ड में काम करने पहुंचा था। उसी दौरान ट्रैक पर केरला एक्सप्रेस पहुंची गई। अतुल के संभलते-संभलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर रेल अफसर भी पहुंच गए। बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak