नई दिल्ली. बीसीसीआई ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के लिए अपना खजाना खोला है. बोर्ड की तरफ से टीम को मिलने वाली प्राइज मनी की घोषणा की हैै.
जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के लिए नकद इनाम की घोषणा मंगलवार को की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को अहमदाबाद में रिकॉर्ड तीसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है. भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी को बरकरार रखने वाली टीम बन गई. इस जीत के साथ भारत पहली टीम बन गया है जिसने यह टूर्नामेंट तीन बार जीता है, जिससे वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल टीमों में अपनी जगह और मजबूत कर ली है.
बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, बोर्ड खिलाडिय़ों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर फिर से बधाई देता है और भविष्य में उनकी लगातार सफलता की कामना करता है
