khabar abhi tak

एमपी के सीधी में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती के पेट में लगी गोली, हुई मौत

सीधी. एमपी के सीधी जिले के मवई गांव में सोमवार 9 मार्च की रात करीब 8 बजे हर्ष फायरिंग के दौरान एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हो गई थी। उसे तत्काल रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, चुरहट थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी सनी सिंह के घर बेटे के जन्म के बाद नवजात को घर लाने पर खुशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। रात करीब 8 बजे फायरिंग के दौरान चली एक गोली वहां मौजूद रितिका सिंह के पेट में जा लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

रीवा से बड़ी बहन के घर आई थी

परिजनों ने रितिका को तत्काल रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका रीवा जिले की रहने वाली थी और मवई गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला ने बताया कि युवती की मौत की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगा रही है कि गोली किस व्यक्ति ने और किस हथियार से चलाई थी। थाना प्रभारी के अनुसार रीवा से केस डायरी प्राप्त होते ही मामले में विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak