khabar abhi tak

रिटायर्ड DSP को पत्नी, बेटों ने रस्सी बांधकर घसीटा, मोबाइल फोन, एटीएम छीनकर भाग निकले..!

 

शिवपुरी। चंदावनी गांव भौंती जिला शिवपुरी में पत्नी-बेटों ने रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ मारपीट करते हुए रस्सी से पैर बांधकर घसीट डाला। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होने वीडियो बनाना शुरु कर दिया। तभी पत्नी व बेटों ने प्रतिपालसिंह का मोबाइल फोन, एटीएम छीना और भाग गए। 
                                                        बताया गया है कि प्रतिपालसिंह यादव उम्र 62 वर्ष श्योपुर जिला में महिला सेल से डीएसपी के पद से 31 मार्च को रिटायर्ड हुए है। वे 15 साल से पत्नी व बच्चों से अलग रह रहे है। पत्नी अपने दोनों बेटो के साथ झांसी में रहती है, बेटी गोरखपुर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। दो दिन पहले पत्नी माया यादव व दोनों बेटे आकाश व आभास के साथ चंदावली गांव आए। यहां पर आने के बाद तीनों ने रिटायरमेंट का रुपया मांगा, इसके बाद तीनो झांसी चलने के लिए दबाव बनाने लगे। प्रतिपालसिंह ने मना किया तो तीनों मारपीट करते हुए पैरों में रस्सी बांधी और घसीटकर ले जाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए, जिन्होने देखा की प्रतिपाल सिंह के पैरों में रस्सी बंधी है, पत्नी माया घसीट रही है, वहीं बेटा सीने पर बैठा है। लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरु कर दिया। इस बीच पत्नी व बेटों ने प्रतिपालसिंह का मोबाइल फोन, एटीएम छीना और भाग निकले। प्रतिपालसिंह का कहना है कि वे अपने बेटों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं कराई। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को 5 लाख और छोटे बेटे को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। बेटी की शादी करनी है इसलिए वे इस विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहते। प्रतिपाल सिंह यादव को रिटायरमेंट पर ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं। बाकी ग्रेच्युटी और दूसरी मदों के 33 लाख रुपए और मिलना बाकी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak