नेशनल फिल्म एवार्ड का ऐलान : शाहरुख-विक्रांत को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रानी, यहां देखें पूरी लिस्ट

 
नई दिल्ली.
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो गया है। आज शुक्रवार 1 अगस्त को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के दावेदारों का एलान किया गया है। इसमें शाहरुख खान को भी अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्हें फिल्म जवान के लिए यह पुरस्कार मिला है। 

बता दें कि कोविड महामारी के चलते नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में देरी हो रही है। साल 2024 में 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों को पुरस्कार दिए गए थे। अब इस साल उन फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो वर्ष 2023 में रिलीज हुईं। शाहरुख खान के अलावा विक्रांत मैसी को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें फिल्म 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। 

कटहल बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म कटहल में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी जैसे सितारे नजर आए।

 क्षेत्रीय भाषाओं की इन फिल्मों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है

बेस्ट गुजराती फिल्म-  वश

बेस्ट बंगाली फिल्म- डीप फ्रीज

बेस्ट असमी फिल्म- रोंगातपु

बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- कंडीलू

बेस्ट स्पेशल मेंशन फीचर फिल्म - एनिमल (री रिकॉर्डिंग मिक्सर, एमआर राजाकृष्णन)

बेस्ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग... स्टेप ऑफ होप

बेस्ट गारो फीचर फिल्म- रिमदोगितांगा

बेस्ट तेलुगु फीचर फिल्म- भगवंत केसरी

बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग

बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म- गोड्डे गोड्डे चा

बेस्ट ओडिया फीचर फिल्म- पुष्कर

बेस्ट मराठी फीचर फिल्म- श्यामचि आई

बेस्ट मलयालम फीचर फिल्म- उल्लुझुकु

 नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी

बेस्ट स्पेशल मेंशन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - नेकल (मलयालम)

बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

बेस्ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- मूविंग फोकस (इंग्लिश)

बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- धुंधगिरी के फूल (हिंदी)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- लिटिल विंग्स (तमिल)

बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- गिद्ध द स्कैवेंगर (हिंदी)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न अवॉर्ड- द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवॉर्ड- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)

बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)

रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

विक्रांत मैसी और शाहरुख खान को जहां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार क्रमश: 12वीं फेल और जवान के लिए दिया गया है। वहीं, रानी मुखर्जी को साल 2023 में आई उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post