khabar abhi tak

जबलपुर : नाना के घर राखी में आये दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरोली में एक दुखद हादसा हो गया, जिससे समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल रक्षाबंधन पर मां के साथ नाना-नानी के घर आए दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। 

हादसा रविवार 10 अगस्त की देर शाम उस समय हुआ, जब दोनों भाई गांव के लड़कों के साथ खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और फिर नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में जाने से डूब गए। ग्रामीणों ने देर शाम दोनों बच्चों के शव निकाल लिए। सोमवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर ग्राम सरोली की है। डूबने वाले दोनों बच्चे सगी बहनों की औलाद थे। इन दोनों बच्चों के डूबते ही साथ गए गांव के अन्य बच्चे वापस गांव लौटे और लोगों को घटना की जानकारी दी। तुरंत ही गांव के तैराकों ने बच्चों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए पर सफल नहीं हुए। इस बीच मझगवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा बनवाया और पोस्ट मार्टम के लिए सिहोरा अस्पताल पहुंचाया।

संध्या और उसकी बहन रानू रक्षाबंधन पर अपने पिता कालू कोल के गांव सरोली आई थीं। उनके साथ बच्चे क्रमश: देव कोल 6 वर्ष और आशिक कोल 8 वर्ष भी आए थे। दोनों बहनों को रविवार शाम को ही अपने-अपने घर (ससुराल) लौटना था। तभी देव और आशिक गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब पर चले गए और यह हादसा हो गया।

रक्षाबंधन पर दोनों बेटियों के आने से कालू कोल के घर में खुशी का माहौल था। दोनों बेटी एक साल बाद घर आई थीं। रक्षाबंधन में देव और आशिक के हाथों में बहनों ने राखी बांधी थीं। कुछ घंटे पहले तक जहां परिवार में खुशियां थीं, वही अब मातम पसरा था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak