khabar abhi tak

किले से छात्रा ने लगाई छलांग, झाडिय़ों में जाकर अटकी, भाई के डांटा तो कूद गई, रेस्क्यू टीम ने रस्सी की मदद से बचाया

 

ग्वालियर। ग्वालियर के किले से 17 साल की एक नाबालिग छात्रा ने छलांग लगा दी, वह झाडिय़ों में अटक गई। किले पर मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग को निकाला। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि भाई ने उसे डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह किले से कूदकर अपनी जान दे रही थी। पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों खबर देकर मामले की जांच शुरु कर दी है।                                                                                                                                                                                     खबर है कि ग्वालियर के किले पर देर शाम बड़ी संख्या में पर्यटक सुहाने मौसम का मजा लेने पहुंचे थे। लोग लाइट एंड साउंड पॉइंट पर सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान एक छात्रा उस प्वाइंट से अचानक छलांग लगा दी। लोगों ने छात्रा को कूदते देखा तो चीख पुकार मच गई। छात्रा गिरकर झाडिय़ों में अटक गई। लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल ऋषि   सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े लोगों की मदद से रस्सी के जरिए किला तलहटी में अकेले ही उतर गए। वहां जाकर देखा कि नाबालिग की सांसें चल रही है। इस पर उन्होंने तत्काल सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से नाबालिग को किला तलहटी से खींचकर सुरक्षित ऊपर लाया गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak