khabar abhi tak

घर में सोता रह गया मालिक, रात में ट्रे्क्टर चोरी, देखें वीडियो



जबलपुर।
तिलवारा के सिवनी टोला मे एक किसान अपने घर में सोता रह गया और ट्रे्क्टर चोरी हो गया। मामले की पुलिस में शिकायत किए जाने पर सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आया कि दूसरे गांव के युवक घूम रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि सिवनी टोला के विशाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह खेती-किसानी करता है। 8 अगस्त को उसके ड्र्ाइवर ने घर के सामने ट्रे्क्टर खड़ा कर दिया था। वह खाना खाकर सो गया था। दूसरे दिन घर के सामने ट्रे्क्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 7139 नहीं था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दीपचंद उर्फ दीपक यादव उर्फ दिप्पा  गांव में धूमता दिखा था।   सीसीटीव्ही से मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये संदेही दीपक ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर  पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी सिध्दार्थ अग्रवाल के साथ मिलकर ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दीपक के बताए ठिकाने से चोरी का ट्रे्क्टर समेत वारदात में प्रयुक्त किया स्कूटर बरामद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak