बरेला के ससुर ने लगाए दामाद पर आरोप, एफआईआर
जबलपुर। कटंगी में अपनी बेटी को ब्याहने वाले ससुर ने बेटी की मौत पर अपने दामाद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
माढ़ोताल सीएसपी बीएस गोठरिया ने बताया कि मंगलवार को सालीवाड़ा, बरेला निवासी भारत प्रसाद सेन ने लिखित शिकायत की थी कि उसकी बेटी दुर्गेश नंदनी सेन की शादी 22 जनवरी 22 को ओरिया निवासी कान्हा सेन के साथ हुयी थी। शादी के बाद से ही दामाद कान्हा पैसों की मांग कर उसकी बेटी को दहेज के लिये मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसे कई बार पैसे दिये गये, पिफर भी उसकी मांग खतम नहीं हुई। बेटी के गर्भवती होने पर भी बेटी के साथ मारपीट करते थे। तबियत बिगड़ने पर गर्भवती बेटी को मेडिकल में भर्ती करा दिया। दामाद अस्पताल में गाली गलोज और अस्पताल की नर्सों के साथ भी बदतमीजी करता था। 11जुलाई को उसकी बेटी की मृत्यु हो गई। आनन-फानन में बेटी का दाह संस्कार करा दिया गया। मेडिकल में उसकी बेटी बेहोश थी, उसके पेट से छह माह का बच्चा निकाल दिया गया था। बेहोशी में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मायके पक्ष के आधार पर बताया कि कान्हा अपनी पत्नी दुर्गेश नंदनी के साथ मारपीट करता था। गर्भवती होने के बाद भी उसने मारपीट नहीं छोड़ी थी, जिससे वह बीमार पड़ गई थी। नंदनी को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
