सोसाइट नोट से खुला राज, मायके पक्ष पर मामला दर्ज
जबलपुर। ससुराल में पत्नी और उसके परिजनों द्वारा किया जाने वाला अपमान और मारपीट एक दामाद सहन नहीं कर सका और उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इस बात का खुलासा उसके द्वारा लिखे गए सोसाइड नोट से हुआ, जिसमें उसने साफ लिखा था कि पत्नी करिश्मा अपने मायके में फोन लगाकर बुलायी थी। वो लोग मेरे को बहुत मारे। बर्दाश्त नहीं हुआ, अपनी जान ससुराल वालों की वजह से दे रहा हूं। पुलिस ने छानबीन के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि यह मामला फरवरी 24 का है। रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 6 के बाहर से 108 एम्बुलेंस के चाालक केशव प्रसाद ने ग्राम तलैया कोहरी, कैमोर निवासी कार्तिक पटेल को जहरीला पदार्थ खाने की वजह से इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती किया था। इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी। पंचनामा के दौरान पुलिस को मृतक की जेब में सोसाइड नोट मिला था। पुलिस ने मर्ग जांच में मृतक के सुसाइड नोट की हेंड राईटिंग की जांच प्रलेख परीक्षक जहांगीराबाद भोपाल से करार्इ्र। जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी सुसाईड नोट कार्तिक पटैल के द्वारा लेख करना पाया गया। मृतक कार्तिक पटैल के परिजन के कथन लेख किये गये, जिन्होंने कथनांे में मृतक कार्तिक की पत्नी करिश्मा पटैल, करिश्मा के मायके पक्ष के सीताराम पटैल, साहिल पटेल, रामलाल पटेल, द्वारा कार्तिक को प्रताड़ित करना, मारपीट करना एवं अपमानित करना पाया गया।
