जबलपुर। गढ़ा-पुरवा में गुरूवार की सुबह पुरवा के संजीवनी अस्पताल के पास स्कूटर सवारों ने एक शिक्षिका का मंगलसूत्र खींचा और भीड़ में स्कूटर में कलाबाजी दिखाते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को खंगाल रही है।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि राजुल सिटी कॉलोनी में रहने वाली राधा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, पुरवा में शिक्षिका है। गुरूवार को सुबह लगभग 8-20 बजे वह रोज की तरह स्कूल पैदल जा रही थी। वह जैसे ही चुंगी पुरवा स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी हास्पिटल के सामने पहुंची थी। तभी सामने से नीले कलर की स्कूटी में 2 लड़के आये। पल भर में स्कूटी चलाने वाले ने उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र छीन लिया। मौके पर चिल्लाई। भीड़ में लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ के बीच तेज गति से वाहन सहित भागने में कामयाब रहे। पुलिस के मुताबिक मंगलसूत्र में सोने का पेंडल भी लगा था।
