5 आरोपियों से हथियार, कार बरामद
जबलपुर। सिहोरा में हुई बैंक डकैती के बाद शहर में डकैती का ट्रे्ड चल पड़ा है। सिहोर डकैती का तो खुलासा नहीं हो सका है लेकिन इधर, पुलिस इतनी संवेदनशील हो गई है कि उसने बस में डकैती पड़ने के पहले ही पांच लोगों को पकड़ कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है और अपनी पीठ थपथपा ली है।
यह वारदात कुछ इस तरह हुई है, जिसमें पाटन पुलिस को गुरूवार रात मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कटरा बेलखेड़ा का सुक्कू लोधी 4 साथियों के साथ महुआखेड़ा रोड़ किनारे कॉलेज के पास काले रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 35 सीए 3507 में बैठकर घातक हथियार देशी कट्टा, रॉड, डंडा तलवार लिये हुये रात में पाटन होकर जबलपुर-भोपाल-इंदौर यात्री बस में लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पुलिस बल की 2 पार्टियां बनाकर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने छिपकर आरोपियों की बात सुनी, जिस पर कार में बैठा सुखदेव अपने साथियों के साथ यात्री बस को रास्ते में स्पीड ब्रेकर के पास रोककर यात्रियों को लूटने की बात कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में बैठे व्यक्तियों को पकडा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम मढपिपरिया निवासी नवल सिंह लोधी, आशीष लोधी, भमक पिपरिया निवासी महेन्द्र सिंह लोधी, कटरा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्कू लोधी तथा कार चालक ने अपना नाम अधारताल निवासी मुकेश लोधी बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डंडा, लोहे की रॉड, बेसबाल का डंडा, तलवार, देशी कट्टा और 4 कारतूस जब्त किए।
