khabar abhi tak

लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच से एक लाख की रिश्वत लेते सहकारी समिति के प्रबंधक और दो अन्य को किया गिरफ्तार

सागर. मध्यप्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस ने जिले के केसली में सहकारी समिति के प्रबंधक सहित तीन लोगों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। एक सरपंच द्वारा किसानों की मूंग को वेयर हाउस में मूंग तुलवाकर रखवाने के दौरान खराब बताकर उसकी ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत  ली गई । इसके लिए सरपंच से दो लाख रुपए रिश्वत में मांगे थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश  है। 

मूंग खरीदी केंद्र का मामला

सागर जिले के देवरी के ग्राम पडऱई बुजुर्ग के सरपंच दिनेश सिंह राजपूत पिता मोहन सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम मुर्रई ने एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें किसानों से मूंग को वेयरहाउस में रखे जाने के समय खराब बताया और ग्रेडिंग बदलवाने के एवज में रिश्वत मांगी जाना बताया। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज जरुवा वेयर हाउस, केसली, जिला सागर में संतोष चौबे सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील केसली समिति, सहायक राजेश पाण्डे (प्राईवेट व्यक्ति) एवं शिविका वेयर हाऊस सहजपुर का संचालक दिव्यांश  तिवारी (प्राईवेट व्यक्ति) को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सरपंच ने की थी शिकायत

ग्राम पडऱई बुजुर्ग तहसील देवरी के सरपंच दिनेश सिंह ने इसकी शिकायत की थी जानकारी के मुताबिक ऐसे किसान जिन्होंने वर्ष 2025 में मूँग के उपार्जन हेतु सेवा सहकारी समिति जरुआ तहसील केसली में रजिस्ट्रेशन कराया हैं । उनके मूँग की तुलाई आवेदक दिनेश सिंह द्वारा कराई गई है। लगभग 371 क्विंटल मूंग की तुलाई हो चुकी है। पूरे मॉल को जब शिविका वेयर हाऊस में जमा करने हेतु भेजा गया तो उसके संचालक दिव्यांश तिवारी द्वारा माल खऱाब ग्रेडिंग का बतला कर रखने से मना कर दिया गया। इस पर  आवेदक द्वारा सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ संतोष चौबे से संपर्क कर बात की एवं माल वापस करने हेतु कहा तो सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील केसली समिति के सहायक प्रबंधक संतोष चौबे द्वारा उनके सहायक राजेश पाण्डे एवं शिविका वेयर हाऊस सहजपुर के संचालक दिव्यांश तिवारी के साथ मिल कर मूँग की ग्रेडिंग रिपोर्ट को सही करके उसे वेयर हाऊस में रखवाने एवं  माल की टीसी बनाने के बदले में 02 लाख रु की मांग की गई ।

इस पर आवेदक द्वारा व्यथित होकर लोकायुक्त पुलिस सागर को कार्यवाही हेतु शिकायती आवेदन दिया गया। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर द्वारा शिकायत का सत्यापन करने हेतु निरीक्षक रोशनी जैन को अधिकृत किया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण आवेदक से 01 लाख रुपये लेकर कार्य करने के लिए सहमत हो गए। अग्रिम कार्यवाही के दौरान आरोपी संतोष चौबे को आवेदक से 01 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपी द्वारा आवेदक से रुपये लेकर अपने साथी अजय सिंह घोषी को दे दिए थे, इसीलिए अजय सिंह घोषी (प्राइवेट व्यक्ति) को भी इस प्रकरण में सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ये रहे टीम में

ट्रैप की कार्यवाही में ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं ट्रैप दल शामिल रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak