khabar abhi tak

जबलपुर में रेल प्रशासन का रनिंग स्टाफ की फेमिली से अनुरोध, घर में वातावरण तनाव मुक्त रखें

सुरक्षित रेल संचालन के लिए फैमिली सेमिनार एवं संरक्षा संगोष्ठी का किया गया आयोजन

जबलपुर। रेलवे के रनिंग स्टाफ व उनकी फैमिली के साथ मंडल रेल प्रशासन ने एक सेमीनार का आयोजन किया। जिसमें रेल प्रशासन ने स्टाफ की पत्नियों से अनुरोध किया कि वे घर में वातावरण तनाव मुक्त रखें, ताकि आपके पति बिना किसी चिंता के सुरक्षित रेल संचालन कर सकें।

दरअसल मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में सोमवार 18 अगस्त को मंडल में फैमिली सेमिनार एवं संरक्षा संगोष्ठी का सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट जबलपुर में आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के सभी मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट, लोको पायलट शटिंग, सहायक लोको पायलट एवं समस्त रनिंग स्टाफ के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. सागर कश्यप ने समस्त रनिंग स्टाफ को मानव मस्तिष्क के विकास एवं मानसिक तनाव दूर करने के उपाय बताएं, इसी के साथ ही संरक्षा विभाग के द्वारा संरक्षा संबंधी कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की भावना पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात लोको रनिंग स्टाफ एवं उनके परिवार की समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिए गए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तलरेजा के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार साहनी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण/परिचालन) श्री अक्षय कुमरावत सहित अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

रनिंग स्टाफ की पत्नियों ने भी व्यवहारिक समस्याओं को साझा किया

इस मौके पर मौजूद रनिंग स्टाफ की पत्नियों ने भी मंडल के मुखिया के समक्ष अपने विचारों को खुलकर बताया और कहा कि कई बार घर पर कई तरह की इमरजेंसी की स्थिति बन जाती है, उस समय ड्यूटी पर रहने के दौरान उनका संपर्क अपने पति से नहीं हो पाता, ऐसी व्यवस्था की जाये, ताकि इमरजेंसी के समय सम्पर्क कर सकें, वहीं कुछ ने पर्याप्त रेस्ट, जरूरत पडऩे पर अवकाश नहीं मिलने की भी शिकायत की.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak