khabar abhi tak

शराब पीने ' टीआई ' ने मांगे 1000, नहीं दिए तो चाकू मारा


जबलपुर।
गोरखपुर के चौधरी मोहल्ला में सोमवार की रात शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक बदमाश ने कुम्हार मोहल्ला निवासी एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि कुम्हारा मोहल्ला निवासी मनीष चक्रवर्ती ने मंगलवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। सोमवार रात में अपने साथी से मिलने चौधरी मोहल्ला गया था। रात लगभग 11-30 बजे जैसे ही चौधरी मोहल्ला पीपल के पेड़ के पास पहुंचा। उसे जुनैद उर्फ टीआई मिला, जो उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलोज करते हुये चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak