khabar abhi tak

दहशतगर्दी : मेडिजोन अस्पताल के सामने बम पटके, भाग गए तीन युवक


सीसीटीवी में वारदात कैद, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

जबलपुर। विजयनगर में सोमवार की रात अज्ञात तीन युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से मैडीजोन अस्पताल के सामने बम पटके और स्कूटर में सवार हो कर भाग गए। अज्ञात युवकों के द्वारा यह वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की छानबीन में जुट गई है।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि त्रिमूर्तिनगर निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेडीजोन अस्पताल विजय नगर में वह सीईओ के पद पर कार्यरत है। रात लगभग 10-20 बजे वह अस्पताल के अंदर अपने काम में व्यस्त था, तभी अस्पताल के बाहर तेज धमाके की आवाज आने पर उसने एवं उसके स्टाफ ने बाहर निकल कर देखा। अस्पताल परिसर में 3 अज्ञात लड़के एक स्कूटर में बैठकर आये थे, जो बम फेंक कर भाग रहे थे। तीनों लड़कों ने अस्पताल परिसर में तीन बम फेंके थे। बम फटने से किसी को क्षति नहीं पहुंची है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak