जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में मंगलवार को कैमिकल चार्जमैन स्वीकृत संख्या को बढ़ाने तथा डीबीडब्ल्यू प्रमोशन को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने फैक्ट्र्ी गेट पर धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व लेबर यूनियन (एआईडीईएफ) कामगार यूनियन (बीपीएमएस) एवं एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
संयुक्त संघर्ष समिति ने बताया गया कि सुबह निर्माणी के गेट क्रमांक 4 पर जोरदार नारेबाजी के साथ आंदोलन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने लंच का बहिष्कार करते हुए गेट क्रमांक 1 पर प्रतीकात्मक धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि नियमानुसार जितने पद सृजित होने चाहिए, उतने पद उपलब्ध नहीं हैं। यह पदोन्नति असमानता विगत कई वर्षों से बनी हुई है और इस संबंध में कई बार मामला डीओ सीएडंएस कोलकाता एवं म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड मुख्यालय पुणे तक उठाया है, लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। आंदोलन में रूपेश पाठक, अरनब दास गुप्ता, राजेंद्र चराडिया, सुकेश दुबे, प्रेमलाल सेन, अरुण मिश्रा, शरद अलवर, सचिन शर्मा, संजीव सिंह, निर्भय पटेल शामिल रहे।