khabar abhi tak

जबलपुर, रीवा, सागर संभाग में बारिश का अलर्ट, उज्जैन में बारिश के लिए गांव के पटेल को गधे पर बिठाया

 

जबलपुर, भोपाल।  जबलपुरए रीवा व सागर संभाग के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ट्रफ लाइन की एक्टिविटी होने से यहां तेज बारिश हो सकती है। वहीं भोपालए इंदौर व उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। यहां तेज धूप खिली रहेगी।
 मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, जबलपुरए सिवनी व बालाघाट में तेज बारिश होगी। वहीं दूसरी ओर उज्जैन क्षेत्र में 15 दिन से बारिश नहीं होने के कारण ग्रामीण टोटके कर अच्छी बारिश की कामना कर रहे हैं। उन्हेल गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान में पांच बार घुमाया गया। ग्रामीणों की मान्यता है कि इस अनोखी परंपरा से जल्द ही बारिश होती है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। छतरपुर के खजुराहो में सबसे ज्यादा 3.4 इंच पानी गिर गया। सागर में 2.4 इंच, खंडवा में 2 इंच, नरसिंहपुर-दमोह में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल, उमरिया, उज्जैन, नर्मदापुरम, श्योपुर, सीधी, सीहोर, बड़वानी, शाजापुर, देवास सहित कई जिलों में पानी गिरा।

दो दिन बाद बनेगा नया सिस्टम-

बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। अभी कुछ ही जिलों में बारिश हो रही है। अगले 3 दिन तक कई जिलों में भारी बारिश होगी। 13-14 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी तेज होगी। 

दूसरे सप्ताह में ही तेज बारिश की संभावना- 

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश का दौर शुरू होगा जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि अब तक ग्वालियर सहित 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है। लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। वहीं पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, शहडोल व रीवा संभाग में औसत से 37 प्रतिशत व पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल व नर्मदापुरम संभाग में 25 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak