khabar abhi tak

गालीबाज रेलवे अफसर के खिलाफ भड़की यूनियन, हंगामा, प्रदर्शन कर कामकाज रोका

प्रयागराज. उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में एक गालीबाज रेल अफसर के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि सहायक अभियंता ने अपने साथ काम करने वाले एक कर्मचारी से बदसलूकी कर गालियां दीं। ऑफिस से भगा दिया।

इस मामले को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। सोमवार 25 अगस्त को रेलवे यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर पैदल मार्च निकाला। अफसर के आफिस पहुंच हंगामा किया।

रेलवे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने हेड क्वार्टर के साथ ही प्रयागराज मंडल की शाखायों में जाकर विरोध किया। ओल्ड महाप्रबंधक कार्यालय में AEN/TMC-2 के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। AEN/TMC-2 चैंबर में उपस्थित नहीं थे। आक्रोशित कर्मचारियों ने मांग रखी है कि जब तक अधिकारी मांफी नहीं मांगेंगे विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

मंडल एसके सिंह, डीएस यादव, मो. सईद, एसपी यादव, आशीष कुमार, नगेंद्र बहादुर, बृजेन्द्र कुमार, राजू प्रसाद, ओपीएस कुशवाहा, अरविंद पांडे, जितेंद्र दिवेदी, बीके अवस्थी, मनोज कुमार, दीपक यादव, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

एईएन पर यह है आरोप

रेलवे ट्रैक मशीन में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत संजय चौधरी जिनका कार्यालय ओल्ड महाप्रबंधक कार्यालय बाल्मीकी चौराहे पर स्थित है। आरोप है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से गली गलौज करते हैं। शुक्रवार की शाम कर्मचारी को आपने चैंबर में बुलाकर कहा कि आपकी ड्यूटी मेरे साथ थी आप मेरे से ऊपर के अधिकारी के साथ किससे कहने पर कार्य करने लगे। कर्मचारी ने बताया की मैंने अपने से ड्यूटी नहीं लगाई है। आरोप है कि इस पर संजय चौधरी ने मां बहन की गाली देने लगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak