khabar abhi tak

दोस्तों की मुराद पूरी...बदल ली ' कमसिन बीवियां ' !


शादी के कुछ ही दिन बाद शुरू हो गया था पत्नियों को बदलने का खेल, पुलिस तक पहुंचा मामला

बाराबंकी। गांव की दहलीज से महानगरों तक पहुंचकर चकाचौंध होने वाले दो दोस्तों की ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसमें पुलिस भी दंग रह गई है। यह मामला बाराबंकी का है, जिसमें दोस्तों ने अपनी कमसिन बीवियां बदल ली थीं ! अब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज की है।

बाराबंकी के कटना क्षेत्र के लक्षमणपुर गांव में रहने वाले अनूप यादव और पप्पू कोरी इस मामले से जुड़े होना बताए गए हैं। दोनों अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों किराए से वहां अलग-अलग रहते हैं। बताया गया है कि दोनों ने अपनी बीवियां बदल ली थी। उधर, इस मामले का खुलासा उस समय हुआ है, जब अनूप अपनी बीवी के लापता होने की शिकायत थाने करने आया, उसने बीवी के लापता होने में अपने दोस्त पप्पू पर शक जाहिर किया। 

एक-दूसरे पर आरोप : अनूप की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद से वे मारपीट करते थे। वे उसे मायके छोड़ आए थे। जब वह ससुराल आई तो पति उस पर पप्पू के साथ रहने पर दबाव बनाने लगे। उधर, पप्पू ने पुलिस को बताया कि अनूप मेरी गैरमौजूदगी में उसके घर आता था। पत्नी से नजदीकियां बढ़ाकर उसे अपने साथ ले गया था और अपनी बीवी मेरे पास छोड़ गया था। 


पुलिस ने कराई सुलह :
पुलिस का कहना है कि दोनों की ओर से शिकायत की गई है। मौजूदा हालात में दोनों युवक एक-दूसरे की पत्नी के साथ रह रहे हैं। कटरा थाने के इंस्पेक्टर अभय मौर्य का कहना है कि दोनेां पक्षों के बीच सुलह कराई गई है। फिलहाल, दोनों की बीवियां अपने-अपने घर जाने राजी हो गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak