जबलपुर. आज 15 अगस्त 2025 को देश भरक में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया।इस मौके पर श्री देवड़ा ने परेड की सलामी ली. तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों का प्रदर्शन किया. ध्वजारोहण के बाद डिप्टी सीएम शासकीय स्कूल का दौरा किया और वहां स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया.
वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भवन में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अन्य जस्टिस और एडवोकेट मौजूद रहें। इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी विभागों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह एवं नाथूराम गोंड तथा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


