khabar abhi tak

सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष का बेटा दो करोड़ रुपए का सोना लेकर फरार, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 

कटनी। शहर के सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष का बेटा अंशुल सोनी व्यापारियों का दो करोड़ रुपए का सोना लेकर फरार हो गया। इस घटनासे सराफा बाजार में हड़कम्प मच गया। इस मामले को लेकर सराफा व्यापारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अंशुल सोनी नामक युवक ही सोना लेकर भागा है। 

                                    प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने बताया कि फरार अंशुल सोनी, सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी का बेटा है। इस घटना से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। इसी घटनाक्रम के चलते सराफा व्यापारियों के उपाध्यक्ष ललित सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत और जानकारी देने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा अभी तक स्पष्ट रूप से सोने की मात्रा व संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके कारण जांच में दिक्कत हो रही है। हालां कि पुलिस द्वारा फरार युवक अंशुल सोनी की तलाश में जुटी है। उसे पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak