khabar abhi tak

रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को मेट्रो बसों में सफर फ्री

 जबलपुर। रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति और पंचाग के अनुसार कल धूम-धाम से मनाया जायेगा। भाई-

बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर के प्रथम नागरिक एवं प्रथम सेवक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने विशेष पहल करते हुए माताओं, बहनों और मातृ शक्तियों को अनूठा उपहार दिया है। महापौर के आग्रह पर शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित मेट्रो बसें चलेंगी जिसमें माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों को किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना पड़ेगा। महापौर ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए उन्होंने जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों से चर्चा की। रक्षाबंधन के अवसर पर शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत मेट्रो बसें निःशुल्क चलाने पर अपनी सहमति दे दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak