khabar abhi tak

' कामवाली बाई ' को लेकर पति-पत्नी में कलह, पति पर एफआईआर


जबलपुर।
रांझी के गोकलपुर में रहने वाले एक परिवार के दम्पति के बीच उस समय दरार पड़ गई, जब एक कामवाली बाई को रखने के लिए पति तो तैयार था लेकिन उसकी पत्नी राजी नहीं हुई। इस बात को लेकर पति अपनी पत्नी को प्रताड़ना देने लगा। पत्नी ने शुरूआत में तो इसे मामूली बात समझी लेकिन बारंबार इस प्रकार की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आ गई थी।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात रांझी के गोकलपुर में रहने वाली सीमा बाई ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2022 मंे एलआईसी निवासी राजेन्द्र ठाकुर से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुयी थी। 1 जुलाई की सुबह लगभग 8-30 बजे उसका पति सुरेन्द्र कामवाली बाई को रखने के लिये बोल रहे थे। उसने कामवाली बाई को रखने से मना किया। इस बात पर पति राजेन्द्र उससे विवाद करने लगे। उससे रोजाना गाली-गलोज कर मारपीट करने लगे। वे उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर वह 15 अगस्त से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak