khabar abhi tak

जबलपुर : टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत रेलवे में निक्षय मित्रों का सम्मान

 
जबलपुर।
टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत केन्द्रीय रेलवे चिकित्सालय सभागार में जिला क्षय विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रेल्वे में क्षय रोगियों के सहयोगी निक्षय मित्रों एवं 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के उत्कृष्ट कार्य हेतु रेल्वे अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य जबलपुर डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार चिकित्सा निर्देशक तथा, डॉ. बी.सी.एस.राव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जबलपुर, डॉ. आर.एन.मिश्रा, अपर मुख्य स्वा. निदेशक जबलपुर, डॉ. संतोष ठाकुर जिला क्षय अधिकारी के कर कमलों से 25 निकक्षय मित्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डॉ. मिश्रा ने सभी व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि क्षय रोगियों को उचित ज्ञान, आर्थिक सहयोग करने वाले सभी निकक्षय मित्र राष्ट्रीय कार्यक्रम के सहभागी है। इस रोग का ज्ञान उचित समय से दवा ही इस रोग से मुक्त हुआ जा सकता है।

रेलवे से डॉ. संदीप कुमार चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी तथा रेल्वे टी.बी. हेल्थ विजिटर धीरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा सभी चिकित्सीय स्टाफ को सी.एन.एस., फार्मेसी, सी.एम.एस. कार्यालय स्टाफ, विजिलेंस स्टाफ, सी.टी.आई. कृषि विभाग, जनपद ब्लाक को-ऑडिनेटर/सचिव, टी.बी. हेल्थ विजिटर रेल्वे, चिकित्सीय लैब, के कर्मचारियों/अधिकारियों को सम्मान हेतु आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र कुमार तिवारी टी.बी.हैल्थ विजिटर रेल्वे तथा मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चैहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सहायक नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल, मैट्रन सुषमा मसीह, कृष्णा, टी.बी. विभाग से सीमांत ढीमोले, आनंद प्रजापति परिवार कल्याण से देवेन्द्र, का सहयोग रहा। इस सम्मान कार्यक्रम में अंत में सभी द्वारा क्षय रोग को मुक्त कराने हेतु शपथ ली गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak