khabar abhi tak

लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव, चार थानों का बल पहुंचा, आरोपी को भीड़ से खींच कर ले गई पुलिस


जबलपुर। हनुमानताल के बाबाटोला क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो पक्ष आमने.सामने हो गए। आरोपी लड़की का हाथ पकड़कर ले जाने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले। 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष ने आरोपी को पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग पुलिस से भिड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को ले गई।
                                                   घटना के बाद बाबा टोला इलाके के लोगों ने हनुमानताल थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खुलेआम शराबए जुआ और स्मैक का धंधा चल रहा है। पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए। वहींए रविवार को कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेज दिया है। नाबालिग बीती शाम कॉलेज से लौटते समय अपनी सहेलियों के साथ घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मद समीर अंसारी उर्फ बब्लू खटीक ने उसका रास्ता रोक लिया। जबरन बात करने के लिए उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा। लड़की ने विरोध करते हुए किसी तरह हाथ छुड़ाया और घर पहुंची। इसके बाद लड़की के परिवार के लोग मोहम्मद समीर के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। विवाद की सूचना मिलते ही हनुमानताल, घमापुर, बेलबाग व गोहलपुर थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां लोगों को समझाइश गई।इस दौरान पुलिस की कुछ लोगों से झड़प हो गई। 
समीर ने पोती का दुपट्टा पकड़कर खींचा-

छेड़छाड़ पीडि़ता की दादी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सिंधी कैंप से बाबा टोला के बीच लड़कियों के साथ छेडख़ानी की घटना हुई हो। मोहम्मद समीर ने अपने दो दोस्तों के साथ तीनों ने लड़कियों का रास्ता रोका। समीर पोती का दुपट्टा पकड़कर जबरन सड़क से किनारे ले जाने लगा। लड़कियों ने विरोध करते हुए शोर मचायाए जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी और उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। लड़की की दादी ने आरोप लगाया कि मोहम्मद समीर का पूरा परिवार अवैध कामों में लिप्त है। उनके घर से स्मैकए गांजा और शराब बेची जाती है।

छेडख़ानी करने वाला गिरफ्तार-

एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा टोला में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। विवाद को शांत करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद समीर के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak