khabar abhi tak

पुलिस कर्मी व्यापारी को पीटते रहे, टीआई बना रही थी वीडियो, आक्रोशित व्यापारियों ने थाना के समक्ष किया प्रदर्शन, मंडी बंद की घोषणा..!

 

नरसिंहपुर। करेली जिला नरसिंहपुर में आज व्यापारी उस वक्त आक्रोशित हो गए, जब उन्होने देखा कि स्थानीय व्यवसायाी राजन यादव की करेली थानप्रभारी प्रियंका केवट ने पुलिस कर्मियों ने पिटाई कराई और स्वयं उसका वीडियो बनाती रही। गुस्साए व्यापारियों ने घटना को लेकर थाना के समक्ष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यहां तक कि मंडी बंद की भी घोषणा कर दी है। 

                                              बताया गया है कि करेली के स्थानीय कारोबारी राजन यादव आज बैंक गए थे, जहां पर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि थानाप्रभारी प्रियंका केवट स्टाफ के साथ पहुंच गई। जिन्होने पुलिस कर्मियों ने राजन यादव की पिटाई करा दी, यहां तक कि खुद वहां खड़ी होकर वीडियो बनाती रही। वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पीडि़त के परिजन और स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी। मंडी में अनाज की खरीदी और बिक्री बंद रहेगी। थाने में पूर्व विधायक संजय शर्मा भी पहुंचे हैंए वहीं स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। थाने पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak