khabar abhi tak

जबलपुर : पनागर के परियट नदी में मिला नर कंकाल, मचा हड़कम्प जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के पनागर थाना अंतर्गत परियट नदी में आज सोमवार 18 अगस्त की सुबह एक नर कंकल मिलने से क्षेत्रीय जनों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया है। जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक कौन था, महिला या पुरूष। वहीं उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि परियट नदी में मिले नर कंकाल को पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया है। मृतक के शरीर का मांस पूरी तरह से गल चुका है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृत्यु करीब दो से तीन माह पहले हुई होगी। मृतक महिला थी या पुरूष इस बात का खुलासा तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उसकी मौत कैसे हुई इसके संबंध में भी बाद ही पता चल पाएगा। साथ ही सभी थानों में पिछले कुछ समय से लापता लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak