टै्रक्टर को टक्कर मारते हुए डम्पर ने कांवडिय़ों को कुचला, दो की मौत, 9 घायल, मची भगदड़, बनारस से पैदल अकोला जा रहे थे..!

 

सिवनी। बंडोल सिवनी रोड पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, ट्रैक्टर को टक्कर टक्कर मारते हुए डम्पर ने पैदल जा रहे कांवडिय़ों को कुचल दिया। हादसे में 2 कांवडिय़ों की मौत हो गई वहीं 9 के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक  डंपर छोड़कर भाग निकला।         
                                                                               बताया गया है कि यूपी के बनारस से कुछ कांवडि़ए जल लेकर महाराष्ट्र राज्य के अकोला के पातुर ग्राम के लिए निकले। उनके साथ ट्रैक्टर व फोरव्हीलर वाहन भी आगे-पीछे चल रहे थे। कांवडि़ए बंडोल थाना क्षेत्र के चोर गठरिया ग्राम से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे कांवडिय़ों को कु चल दिया। हादसे में दो कांवडि़ए अविनाश पिता विजय पोहरे उम्र 30 वर्ष व बंडूबन पिता पांढुराम बन्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 को गंभीर चोटें आई। देर रात हुए हादसे को देख अन्य वाहन चालकों ने पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने पूछताछ के बाद डम्पर को जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

इन्हे आई है गंभीर चोटें- 

-विठ्ठल पिता देवदास मोरथ उम्र 32 वर्ष

-रंशूकेश पिता जगन्नाथ वानखेड़े 32 वर्ष

-रूपेश पिता लक्ष्मण सोनोने 30 वर्ष

-अभिषेक पिता मानसिंह कोहरे 26 वर्ष

-सचिन पिता राम ढगे 26 वर्ष

-सतीश पिता सुभाष तायड़े 34 वर्ष

-पुरुषोत्तम पिता काशीराम गिहरे 52 वर्ष

-कुलदीप पिता सुधाकर गाडगे 25 वर्ष

-गौतम पिता महेंद्र उकवे 31 वर्ष हैं। 

सभी घायल अकोला जिले के पातुर के निवासी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post