khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में बड़ा आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद और 3 घायल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

 
बीजापुर.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार सुबह बड़ा नक्सली हमला हुआ। इंद्रावती नेशनल पार्क के पास हुए ढ्ढश्वष्ठ ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, डीआरजी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने रास्ते में लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को विस्फोटित कर दिया।

ब्लास्ट में शहीद हुए जवान की पहचान दिनेश नाग के रूप में हुई है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद जंगल से बाहर लाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak