khabar abhi tak

डकैत पकड़वाओं और पाओ 30,000


खितौला बैंक लूट के बाद पुलिस ने घोषित किया इनाम, 8 टीमें एक्टिव

जबलपुर। खितौला के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में लूटपाट के बाद भागे अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीस हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस दल विभिन्न जगहों पर छापेमारी और संदिग्धों की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अज्ञात आरोपी के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

इसास बैंक में बंदूक की नोक पर 14 करोड़ का सोना और 5 लाख रूपए नगदी लेकर फरार हुए डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उत्तरप्रदेश के साथ बिहार सीमा में दबिश दी है। अब तक हुई पड़ताल के बाद जांच अधिकारी कयास लगा रहे हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत संभवतः उत्तरप्रदेश की ओर भागे हैं।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले खितौला स्थित बस्ती में किराए के मकान मेंटहरे थे। हुए थे। मकान मालिक इंद्रजीत विश्वकर्मा से पाटन के रईस नामक युवक ने दोस्तों के साथ मकान किराए पर लिया था। मकान किराए से दिलाने वाले सोनू बेन से रईस के क्या संबंध में इसकी जांच की जा रही है।

सायबर सेल ने बैंक के आसपास के सभी मोबाइलों की लोकेशन ली है। इनमें फोन पर बातचीत करने वालों की कॉल टटोली जा रही है। घटना के पहले तक सभी मोबाइलों पर की जाने वाली बातचीत और संदेश देखे जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak