khabar abhi tak

जबलपुर : नर्मदा नदी में तिलवारा घाट तक 10 किमी की तिरंगा यात्रा निकली, 350 लोग तैरकर किया देशभक्ति का प्रदर्शन

 
जबलपुर.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार 14 अगस्त को जबलपुर में मां नर्मदा का तट देशभक्ति के अनूठे रंग में रंगा. यहां लगभग 350 लोगों ने नर्मदा नदी में तैरते हुए 10 किलोमीटर की अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा (जिलहरी घाट) गौरीघाट से तिलवाराघाट तक  निकाली। 

तैराकों ने गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान, उन्होंने तिरंगा लहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। इस यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ यात्रा निकाली गई, जिसकी पहले से ही प्रैक्टिस की गई थी।

10 किमी तक तैरकर गई 6 साल की बच्ची

सबसे खास बात यह रही कि 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी इस यात्रा में शामिल हुईं। प्रज्ञा ने न सिर्फ तैरकर यह यात्रा पूरी की, बल्कि इतनी कम उम्र में ऐसा साहस दिखाकर सबको हैरान कर दिया। प्रज्ञा को लंबे समय से नर्मदा नदी में तैरने का अभ्यास कराया जा रहा था।

20 साल पुरानी है भारत यात्रा

संदीप तिवारी ने बताया कि यह अखंड भारत यात्रा पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। तिवारी ने बताया कि इस यात्रा में शहर के सभी प्रतिष्ठित नागरिक, छोटे-बड़े सभी शामिल होते हैं। यह यात्रा उन सभी शहीद जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह आयोजन सिर्फ एक तैराकी यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो हर साल जबलपुर में एक मिसाल कायम करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak